बांका: महेशाडीह गांव में मारपीट, दो लोग घायल
Banka, Banka | Dec 26, 2024 थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशाडीह गांव निवासी रेखा देवी ने गुरुवार की शाम करीब 5 बजे एससीएसटी थाना में एक लिखित आवेदन देकर गांव के सात लोगों पर जाति सूचक गाली एवं मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। थाना में दिये गये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि अचानक गांव के ही रतिकांत यादव, कुंदन कुमार, अंशु यादव, अजीत यादव, संतोष यादव, दिलखुश यादव ने मारपीट किया।