बांका: गांधी जी द्वारा 1924 में की गई कांग्रेस की अध्यक्षता के सौ वर्ष पूरे होने पर समुखियामोड़ में मनाया गया शताब्दी समारोह
Banka, Banka | Dec 26, 2024 सार्वजनिक कॉलेज समुखिया मोड़ के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे महात्मा गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षता का शताब्दी समारोह मनाया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हे नमन किया।