बांका: सदर अस्पताल में आयोजित शिविर में 34 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
Banka, Banka | Dec 26, 2024 आयुष्मान भारत योजना के तहत गुरुवार की सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सदर अस्पताल में शिविर लगाकर पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस दौरान शाम तक 54 पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। सदर अस्पताल के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना के जो भी पात्र लाभुक है वह सदर अस्पताल जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।