आदित्य सीमेंट के कार्मिक की मौत के बाद हंगामा, सांसद-सरपँच की मध्यस्थता से बनी बात
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।जिले के शंभूपुरा स्थित आदित्य सीमेंट प्लांट में कार्यरत स्थायी कार्मिक की मौत के बाद शुक्रवार को दिनभर हंगामा और प्रदर्शन का दौर चला। मृतक कार्मिक आशाराम जाट निवासी केसरपुरा हाल जालमपुरा की शुक्रवार सुबह मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार मृतक आशाराम जाट आदित्य सीमेंट में स्थायी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। सुबह मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग फैक्ट्री के मुख्य गेट पर जमा हो गए और मृतक के पुत्र अनिल को स्थाई नोकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के चलते फैक्ट्री परिसर के बाहर तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद भारी पुलिस जाप्ता लगाया गया।
परिजनों क�