थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्या का निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं, जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को समय से प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतों का उचित एवं समयबद्ध समाधान हो सके।एएसपी ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।#procallskn #पुलिस #SantKabirNagarNews #uppollice