संतकबीरनगर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई!
21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
खलीलाबाद। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम नौहट के पूरब आम की बगिया के पास कार्रवाई करते हुए 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल और 3,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रभूषण सिंह निवासी छित्तनपुर, थाना असांव, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने गांजा लेकर लखनऊ जाने की बात बताई। पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध बलिया, देवरिया और गोरखपुर में 18 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।मामले में थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 900/2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संतकबीरनगर | खलीलाबाद
📰 खबरें 24 — हर पल आपके साथ
#संतकबीरनगर #खलीलाबाद #BreakingNews #GanjaSmuggling #CrimeNews #SOG #PoliceAction #UPPolice #अवैधगांजा