Ambala Media:"
अम्बाला धूलकोट हादसे पर विधायक निर्मल सिंह ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
अंबाला। धुलकोट में निर्माणाधीन इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने प्रशासन एवं राहत-बचाव टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। हादसे के कारणों की उचित जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें
Editor: कुलजीत सेठी
Ambala, Ambala | Sep 28, 2026