भाजपा को सत्ता से बाहर, कांग्रेस को सत्ता से रखेंगे दूर और बनाएंगे इनेलो की सरकार: अभय चौटाला
-नूंह में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 113वीं जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में उमड़ा जनसैलाब
-इनेलो अध्यक्ष ने तथ्यों के साथ भाजपा व कांग्रेस पर लगाई आरोपों की झड़ी
-कहा, गुरुग्राम की तर्ज पर करवाएंगे मेवात का विकास
नूंह, 27 सितंबर। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला का कहना है कि चौ. देवीलाल व चौ. ओमप्रकाश चौटाला का मेवात से विशेष लगाव रहा और वे चाहे सत्ता में रहे या विपक्ष में रहे हमेशा ही मेवात के लोगों के बीच आए और इस इलाके को अनेक सुविधाएं दी। अब भविष्य में जब इनेलो सत्ता में आएगी तो मेवात के इलाके में सुविधाओं का विस्तार कर गुरुग्राम की तर्ज पर मेवात का विकास करावाया जाएगा। अभय सिंह चौटाला चौ. देवीलाल की 113वीं जयंती पर रविवार को नूंह में आयोजित सम्मान दिवस रैली को संबोधित कर रहे थे। करीब 75 एकड़ के विशाल सभा स्थल में हरियाणा के कोने-कोने से पहुंची भीड़ का अभिवादन व सलाम करते हुए चौ. अभय चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनसे जुड़े संस्मरण भी साझा किए। सबसे पहले अभय चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की मूर्ति के समक्ष पुष्प अॢपत कर उन्हें नमन किया। इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल को जनविरोधी बताते हुए तथ्यों के साथ हमला बोला तो वहीं उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कभी हरियाणा खेल, खेती और रोजगार के लिए जाना जाता था। आज हरियाणा नशे की चर्चा में है। बेरोजगारी की चर्चा में है। अपराध की चर्चा में है। पेपर लीक की चर्चा में है। किसानों के आंदोलन की चर्चा में है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से प्रदेश का नौजवान सबसे ज्यादा परेशान हैं। सरकारी नौकरियों की भर्ती निकलती है, तो पेपर लीक हो जाता है। परीक्षा होती है, तो रिजल्ट अटक जाता है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि साल 1989 में दिल्ली के बोट क्लब पर चौ. देवीलाल के जन्मदिन पर रैली की गई। इस रैली में पूरा विपक्ष एक मंच पर था। रैली ने राजनीतिक गलियारों में संदेश दिया कि कांग्रेस सत्ता से बाहर हो रही है और चौ.देवीलाल के नेतृत्व
Ambala, Ambala | Sep 27, 2026