Public App Logo
Profile Picture

kuljeet singh sethi

@ambalamedia
3150Followers
68Following
Ambala Media:" 
इद्रीश फाउंडेशन का भव्य इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह सम्पन्न
अंबाला छावनी में आयोजित समारोह में 50 से अधिक विद्यार्थियों को इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा ने युवाओं को समाज सेवा, नेतृत्व और जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निधि, ग़ज़ल और शगुन को "Star Interns of Idrish Foundation" सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ambalamedia nis:value=AmbalaMedia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=idrishfoundation nis:value=IdrishFoundation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=internship nis:value=Internship nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambala nis:value=Ambala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=Education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialservice nis:value=SocialService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youth nis:value=Youth nis:enabled=true nis:link/>
Ambala Media:" 
इद्रीश फाउंडेशन का भव्य इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह सम्पन्न
अंबाला छावनी में आयोजित समारोह में 50 से अधिक विद्यार्थियों को इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा ने युवाओं को समाज सेवा, नेतृत्व और जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निधि, ग़ज़ल और शगुन को "Star Interns of Idrish Foundation" सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ambalamedia nis:value=AmbalaMedia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=idrishfoundation nis:value=IdrishFoundation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=internship nis:value=Internship nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambala nis:value=Ambala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=Education nis:enabled=true nis:link/> SocialService Youth
Ambala Media:" 
भावांजलि के मंच पर सजी कविता और ग़ज़लों की महफ़िल, कवियों-शायरों ने बांधा समां

राष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक आयोजन में दिल्ली, पटियाला, बिजनौर सहित अंबाला के रचनाकारों ने दी यादगार प्रस्तुतियां
अम्बाला, 11 जुलाई। अंबाला क्लब के नीलगिरी हॉल में शनिवार को भावांजलि कला एवं साहित्य मंच द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में साहित्य प्रेमियों को कविता, ग़ज़ल और शायरी की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिला। दिल्ली, पटियाला, बिजनौर और अंबाला से पहुंचे कवियों एवं शायरों ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पटियाला की प्रसिद्ध शाइरा मधु मधुमन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में फ़रीदाबाद से आए अजय अज्ञात उपस्थित रहे। वे प्रतिष्ठित संस्था परवाज़-ए-ग़ज़ल के संस्थापक भी हैं। विशिष्ट अतिथियों में अरविंद असर, प्रमोद शर्मा 'असर' और रीता अदा शामिल रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मंच की संस्थापक अंजलि 'सिफ़्र' ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान से हुआ। इसके बाद कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए तथा मंच के मार्गदर्शक ओम बनमाली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मंच पर डॉ. विनय मल्होत्रा, डॉ. गुलशन राय, लाभ सिंह, पंकज शर्मा, अनवर अंसारी, डॉ. सुमन जैन, मनीषा नारायण 'मन', केवल कृष्ण, रश्मि सिंघल, सवीना वर्मा 'सवी', जगमाल सिंह राणा, अर्चित शर्मा तथा अकीमुद्दीन मंडावरी सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति संजय कपूर ने हॉल प्रायोजित कर आयोजन को सहयोग दिया। मंच की संस्थापक अंजलि 'सिफ़्र' ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन अंबाला की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्यक्षीय संबोधन में मधु मधुमन ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर का उत्कृष्ट साहित्यिक कार्यक्रम बताया।
यादगार अशआर
प्रमोद शर्मा 'असर' जान के पलड़े से भारी था अना का पलड़ा,
डर से गर्दाब का रस्ता नहीं बदला मैंने।
अजय अज्ञात तभी तक पूछे जाओगे कि जब तक काम आओगे,
चिराग़ों को जलाते ही बुझा देते हैं तीली को।
अरविंद असर हर एक शख़्स से अनबन है, क्या किया जाए,
हमारे हाथ में दरपन है, क्या किया जाए।
रीता अदा धरती को तो बेच लिया इंसानों ने,
सागर की अब सतह खंगाली जाएगी।
मधु मधुमन दिलों में ज़िंदा है प्यार जब तक,
है ज़िंदगी में बहार त

है ज़िंदगी में बहार तब तक।
अम्बाला मीडिया 
भक्ति की अलख जगाने को तैयार अम्बाला, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के निमंत्रण पत्र का हुआ भव्य विमोचन
अम्बाला, 13 जुलाई। श्री बांके बिहारी सेवा समिति (रजि.), अम्बाला शहर द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव के निमंत्रण पत्र (कार्ड) का श्रद्धापूर्वक विमोचन किया गया। इस अवसर पर स्वामी अंकित जी महाराज, योगी दिनेश कांत जिंदल, अनिल जी (चाट वाले) एवं वेदप्रकाश जिंदल ने अपने करकमलों से निमंत्रण पत्र का लोकार्पण किया।
समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं बाबा श्याम के जयकारों के बीच महोत्सव की रूपरेखा साझा करते हुए सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में परिवार सहित शामिल होने का आह्वान किया।
समिति के अनुसार, यह धार्मिक महोत्सव 10, 11 एवं 12 सितम्बर 2026 को श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर प्रांगण, अम्बाला शहर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
10 सितम्बर (सायं 7:00 बजे): गणेश पूजन, मेहंदी की रस्म एवं कृष्ण रासलीला।
11 सितम्बर (सायं 4:00 बजे): भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, जो पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण का निर्माण करेगी।
12 सितम्बर (सायं 7:15 बजे से): विशाल श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव। इसमें आयुष सोमानी (जयपुर), सतगुरु दरबार वाले (श्री मुक्तसर साहिब), कपिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं जतिन छाबड़ा (अम्बाला) अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सेवा, संस्कार और एकता का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने अम्बाला एवं आसपास के सभी श्याम प्रेमियों और श्रीकृष्ण भक्तों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर सूरज मोहन, जे.के. ठुकराल, नितेश सिंगला, मयंक, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, गौरव गर्ग, मनीष सेठी, विपिन आनंद, सुनील मल्होत्रा, दीपक बतरा, दीपक जैन, जतिन छाबड़ा, सतीश गुप्ता, नरिंदर जैन, पवन शर्मा, अमित सूद, मनोज कांत, अनिल गुप्ता, सुनील सिंघल, रोहित, सतीश, विपिन गर्ग सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अपील:
"आइए, प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और बाबा श्याम की भक्ति में डूबकर इस दिव्य महोत्सव के साक्षी बनें।"
— जारीकर्ता:
श्री बांके बिहारी सेवा समिति (रजि.), अम्बाला शहर

श्याम दीवाने ग्रुप 17 से 20 जुलाई तक कराएगा 15वीं पारिवारिक ब्रज यात्रा
@
अंबाला, 11 जुलाई। श्याम दीवाने ग्रुप द्वारा 17, 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को 15वीं पारिवारिक ब्रज यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा अंबाला सिटी एवं अंबाला कैंट से प्रारंभ होगी और श्रद्धालुओं को ब्रज धाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु कृष्ण जन्मभूमि, बरसाना, रमणरेती, राधा बिहारी मंदिर, यमुना घाट, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर तथा राधारमण मंदिर सहित विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रति श्रद्धालु ₹2300 किराया निर्धारित किया गया है। इस राशि में एसी बस, एसी रूम, भोजन-नाश्ता तथा सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल है। 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए पूर्ण टिकट लागू होगी।
सीमित सीटों के कारण इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9896381735 पर संपर्क किया जा सकता है।
अंबाला मीडिया से जुड़ें
 वेबसाइट: https://ambalamedia.in⁠
▶️ YouTube: https://youtube.com/@ambalamedia⁠
 Facebook: https://www.facebook.com/kuljeetsethi.ambal⁠
💬 WhatsApp चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f⁠
 Telegram: https://t.me/ambalamedia⁠
अंबाला मीडिया – खबरें ही खबरें

डी.ए.वी. स्कूल में तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान संपन्न
पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया जिम्मेदार मतदान का संदेश
अम्बाला सिटी, 10 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग के Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls–2026 अभियान के तहत डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल, जगाधरी गेट, अम्बाला सिटी में तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ 7 जुलाई को विद्यालय की प्रार्थना सभा में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमण सूरी ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, प्रत्येक मत के मूल्य तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में नागरिकों की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने तथा अपने परिवार और समाज को भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
अभियान के तहत 8 जुलाई को कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण तथा 9 जुलाई को कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, रचनात्मकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए मतदान जागरूकता, लोकतंत्र की शक्ति और जिम्मेदार नागरिकता पर आकर्षक पोस्टर एवं प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए।
लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर "मजबूत लोकतंत्र की पहचान – जागरूक मतदाता और शत-प्रतिशत मतदान" का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
संदेश:
"हर वोट की है अपनी पहचान,
जागरूक मतदाता – सशक्त हिंदुस्तान।"
Ambala Media:" 
शतरंज की बिसात पर निखरी बच्चों की प्रतिभा, इद्रीश फाउंडेशन एवं IIMUN रोहतक की संयुक्त कार्यशाला रही सफल

अंबाला छावनी, 10 जुलाई।

इद्रीश फाउंडेशन एवं IIMUN रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट ईवनिंग क्लास, टांगरी ब्रिज, अंबाला छावनी में शतरंज कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में तार्किक सोच, एकाग्रता, धैर्य, नेतृत्व क्षमता तथा निर्णय लेने की योग्यता का विकास करना था।

कार्यक्रम के दौरान IIMUN रोहतक की टीम ने बच्चों को शतरंज के नियम, शुरुआती रणनीतियाँ तथा खेल के माध्यम से जीवन में अनुशासन, धैर्य और दूरदर्शिता का महत्व समझाया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यशाला में भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नई-नई तकनीकों को सीखा।

इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना भी है, जो उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मानसिक विकास को नई दिशा दें।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

एक छात्र ने कहा, "आज हमें समझ आया कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि सोचने और सही निर्णय लेने की कला है।"

एक छात्रा ने कहा, "मुझे पहली बार शतरंज सीखने का अवसर मिला। अब मैं इसे नियमित रूप से सीखना और प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहती हूँ।"

एक अन्य बच्चे ने कहा, "इस कार्यशाला ने हमें धैर्य, आत्मविश्वास और हर चाल को सोच-समझकर चलने की सीख दी।"

IIMUN रोहतक की ओर से कीरत मैम ने कहा, "इद्रीश फाउंडेशन के साथ मिलकर इस कार्यशाला का आयोजन करना हमारे लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। बच्चों का उत्साह और सीखने की लगन प्रेरणादायक रही। हमारा उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास करना है। हमें विश्वास है कि इद्रीश फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे प्रभावशाली कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाता रहेगा और हमें इस पहल का हिस्सा बनने पर गर्व है।"

कार्यक्रम के अंत में इद्रीश फाउंडेशन की ओर से कीरत मैम एवं IIMUN रोहतक की पूरी टीम का स्मृति-चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा उनके सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
Ambala Media:" 
पुलिस डी.ए. वी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर में आज आर्य युवा समाज  के तत्वावधान में  स्कूल के विद्यार्थियों के लिए वेद कथा एवं सत्संग  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  दिल्ली से पधारे आचार्य श्रुतांत आर्य ने  विद्यार्थियों से वार्तालाप किया । 
          कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली  ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि  दयानंद एंग्लो वैदिक (DAV)   स्कूलों की स्थापना के माध्यम से आधुनिक और वैदिक शिक्षा को बढ़ावा दिया गया । शिक्षा का उद्देश्य मानव में सभ्यता, सदाचार, परोपकार, आदि गुणों का विकास करना बताया ।  उन्होंने  विद्यार्थियों को  हमेशा सत्य के मार्ग  पर चलने और वैदिक विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने  बताया  कि वास्तविक सफलता केवल पद और प्रतिष्ठा में नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी बनने में है। डॉ.  कोहली ने श्रावणी पूर्णिमा, चतुर्वेद पारायण यज्ञ व प्रकृति के संरक्षण पर भी प्रकाश डाला ।
          मुख्य वक्ता आचार्य श्रुतांत आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन के लिए कुछ महत्वपूर्ण  बातों पर चर्चा की , जिसमें उन्होंने श्रेष्ठ चरित्र निर्माण, अनुशासन, समय का सदुपयोग करने तथा आध्यात्मिकता के बारे में बताया । उन्होंने बच्चों को समझाया की उन्हें जीवन में सफ़लता हासिल करने के लिए अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूर्ण करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान समय में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग और उसकी लत से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मचिंतन एवं ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास भी कराया तथा समझाया कि नियमित ध्यान मन को शांत, एकाग्र और सकारात्मक बनाता है। मेडिटेशन से बच्चों का पढ़ाई पर  फ़ोकस बढ़ता है और वे हर विषय को पूर्णतः समझ के साथ और ध्यानपूर्वक करने लगते है। इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं  ने अनुशासन, सकारात्मक सोच, सेवा भावना एवं नैतिक मूल्यों को सीखा और समझा तथा  उसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।  इस कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
Ambala Media:" 
सुभाष शर्मा हुए मुख्य संयोजक नियुक्त  
अम्बाला, 10 जुलाई, भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने ‘‘जग-प्रस्तुति’’ समाचार प्रकाशन के मुख्य सम्पादक एवं वैटरन जर्नलिस्ट सुभाष शर्मा को अपनी संस्था के हरियाणा प्रांत का मुख्य संयोजक नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्होंने कहा है कि वैटरन जर्नलिस्ट सुभाष शर्मा के अनुभव और भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (रजि0) के प्रति लग्न, स्नेह और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए, उन्हें मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह अहम जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है सुभाष शर्मा पत्रकारों के हित में कार्य करते हुए मंच के कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
वैटरन जर्नलिस्ट सुभाष शर्मा ने मंच के अध्यक्ष पवन आश्री और समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया है कि वे अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए प्रदेश के पत्रकारों के हित के लिए काम करेंगे और मंच के कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्य करेंगे।
Ambala Media:" 
अंबाला मर्सी होम सोसायटी द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन
अंबाला छावनी, 10 जुलाई।
अंबाला मर्सी होम सोसायटी परिसर, डिफेंस कॉलोनी नॉर्थ एक्सटेंशन, पंजोखरा रोड, कालरेहड़ी में फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल, अंबाला शहर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच का लाभ उठाया।
शिविर में लगभग 50 स्थानीय नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इसके अलावा हरियाणा पुलिस के पुलिसकर्मियों तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए पंजीकृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंबाला मर्सी होम सोसायटी के अध्यक्ष रेव. फिलिप लाल मसीह ने डॉक्टरों की टीम का स्वागत कर किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ इंटेग्रिटी, अंबाला छावनी की सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में अंबाला मर्सी होम सोसायटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोसायटी ने भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
– अंबाला मीडिया

सभी पात्र मतदाता समय पर भरें गणना प्रपत्र, एसआईआर अभियान में सहयोग करें: एसडीएम शिवजीत भारती
शहजादपुर/नारायणगढ़, 8 जुलाई। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 03 नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सभी पात्र मतदाता समय पर अपना गणना प्रपत्र (ईएफ) भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं तथा उनका डिजिटलीकरण भी किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र मतदाता के लिए समय पर गणना प्रपत्र भरना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे गणना प्रपत्र पर नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो लगाकर हस्ताक्षर सहित संबंधित बीएलओ को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।
एसडीएम शिवजीत भारती ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर शेष कार्य पूरी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करें तथा कोई भी पात्र मतदाता इस अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य से ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सकता है।
उन्होंने पार्षदों, नंबरदारों, सरपंचों, पंचों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी संगठनों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा लोगों को समय पर गणना प्रपत्र भरने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया।
एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों का निपटारा तथा सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके उपरांत 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए लघु सचिवालय, नारायणगढ़ स्थित चुनाव कार्यालय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक शनिवार, रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिन भी कार्यालय समय में खुला रहेगा। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कि

एसडीएम शिवजीत भारती।
गांव बिलासपुर के बूथ नंबर 82 पर बीएलओ मनदीप कौर एसआईआर अभियान के तहत कार्य करते हुए।
अंबाला मीडिया
🌐 www.ambalamedia.in
📱 WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f
Ambala Media:" 
18 जुलाई को होगा 13वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह
75% से अधिक अंक लाने वाले पंजाबी खत्री-अरोड़ा समाज के विद्यार्थियों का होगा सम्मान
अंबाला, 8 जुलाई। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा (रजि.), जो राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ का एक प्रकल्प है, के तत्वावधान में 13वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह शनिवार, 18 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे श्री अरुट जी महाराज वाटिका, सेक्टर-7, अंबाला में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दसवीं और बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पंजाबी खत्री-अरोड़ा समाज के विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में हरियाणा बोर्ड, CBSE एवं ICSE के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों तथा बारहवीं कक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और मेडिकल वर्ग के विद्यार्थियों सहित कुल 11 श्रेणियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक श्रेणी में ₹2,100 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।
एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि समारोह को भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक सीए आशु कक्कड़ होंगे। समिति में संदीप सचदेवा एडवोकेट, सतीश कालरा, हरीश खन्ना, हरीश मदान, डॉ. राजीव सपरा, अरुण मेहंदीरत्ता, राजीव मदान, सीए दीपक बतरा, दीपक गुलाटी, सुरेश अरोड़ा, हरदीप अलग, सुरेश सोनी, अश्विनी ढींगरा तथा संजय चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी मार्कशीट एवं मोबाइल नंबर के साथ समिति के अधिकृत सदस्यों से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है।
संदीप सचदेवा ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने की यह परंपरा पिछले 12 वर्षों से लगातार जारी है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा समाज के इतिहास एवं संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हर वर्ष सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाता है।
— अंबाला मीडिया
वृद्धाश्रम पहुंचे मनोविज्ञान के विद्यार्थियों ने जाना बुजुर्गों का मानसिक स्वास्थ्य
Ambala Media

अम्बाला मीडिया | खबरें ही खबरें
वृद्धाश्रम पहुंचे मनोविज्ञान के विद्यार्थियों ने जाना बुजुर्गों का मानसिक स्वास्थ्य
Ambala Media:" 
अम्बाला, 8 जुलाई। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मनोविज्ञान के विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बुधवार को अम्बाला सिटी स्थित वृद्धाश्रम में एक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. राजेन्द्र राय (डिप्टी सिविल सर्जन, मानसिक स्वास्थ्य, अम्बाला) तथा डॉ. कुलदीप सिंह (कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट एवं निदेशक, Mind Therapeutics Psychological Services, Ambala) ने किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के इंटर्नशिप प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनके मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य को समझने का प्रयास किया। इस दौरान बुजुर्गों के जीवन अनुभव, पारिवारिक संबंध, अकेलेपन, तनाव, अवसाद, चिंता और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने सक्रिय श्रवण (Active Listening), सहानुभूति (Empathy) और प्रभावी संवाद कौशल का भी व्यावहारिक अभ्यास किया।
डॉ. राजेन्द्र राय ने कहा कि वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल शारीरिक स्वास्थ्य जितनी ही महत्वपूर्ण है। परिवार और समाज के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य की वास्तविक चुनौतियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि केवल कक्षा में प्राप्त ज्ञान पर्याप्त नहीं होता, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में लोगों के साथ संवाद स्थापित करना एक सफल मनोवैज्ञानिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि ऐसे फील्ड विजिट विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं।
विद्यार्थियों ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बुजुर्गों के जीवन अनुभवों से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोवैज्ञानिक रमनदीप सिंह और सिमरन गुलाटी का विशेष सहयोग रहा।
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में सेंट जोसेफ्स यूनिवर्सिटी (बेंगलुरु), मणिपाल यूनिवर्सिटी (जयपुर), गार्गी कॉलेज (यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, एमआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी (महाराष्ट्र), पंजाब यूनिवर्सिटी तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, शहजादपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना था।
📍अम्बाला मीडिया | खबरें ही खबरें
🌐 www.ambalamedia.in⁠�
📲 WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f⁠�
🙏श्रद्धांजलि सभा🙏
Video 20
Video 21
🙏7 जुलाई का राशिफल🙏
6 जुलाई का राशिफल
Video 24