🚨 बलरामपुर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार
📍 बलरामपुर | कोतवाली देहात क्षेत्र के घर में घुसकर महिला की बहू के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता के मुताबिक, 1 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे नहर बालागंज निवासी एक युवक कथित रूप से जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उस समय घर में महिला और उसकी बहू मौजूद थीं। युवक ने बहू के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
महिला का आरोप है कि आरोपी पहले से ही उसके परिवार से रंजिश रखता है और आए दिन घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज व धमकी देता है। पीड़िता ने आरोपी पर अवैध तमंचा दिखाकर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है।
5 अगस्त को थाने में दिया था प्रार्थना पत्र
पीड़िता का कहना है कि घटना को लेकर उसने 5 अगस्त को कोतवाली देहात में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने पर अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
महिला ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
नोट: यह खबर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर आधारित है। पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Balrampur #BalrampurNews #बलरामपुर #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #KotwaliDehat #Police #SPBalrampur Balrampur Police UP Police #UttarPradeshNews #LocalNews #SocialMediaNews