विकासखंड सोहागपुर, जिला शहडोल के ग्राम पचगांव स्थित आदि सेवा केंद्र में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव श्री सचिन सिन्हा जी की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके द्वारा आदि सेवा केंद्र परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शहडोल श्री एस.एल. धुर्वे , सहायक यंत्री श्री विवेक तिवारी जी, सहायक यंत्री श्री अजय श्रीवास्तव जी सहित उप यंत्री एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया तथा हर्षोल्लास के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं ग्राम प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा, जनभागीदारी एवं विकास कार्यों के प्रति सामूहिक संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
#शहडोल #shahdol
Shahdol, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026