हमीरपुर: सुमेरपुर में रविवार को आएंगे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल, PDA पंचायत को करेंगे संबोधित
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीश खान व पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश सचिव अजय उर्फ कल्लू यादव ने बताया कि आगामी 18 फरवरी को सुबह 11 बजे सपा पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप PDA पंचायत को संबोधित करेंगे। पंचायत को सफल बनाने के लिए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, सपा नेता नीरज कश्यप को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।