हमीरपुर: भूमिधर में दर्ज जमीन न्यायालय में विचाराधीन,अमरपुरा गांव में प्रधान द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत डीएम से की
राठ क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा निवासी बालमुकुंद ने 16 फरवरी को डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में जमीन का गाटा संख्या 80 रकवा 0.0010 भूमिधर में दर्ज है। आरोप है कि दबंग ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश के चलते संबंधित अधिकारियो से साठ गांठ कर और न्यायालय की अवहेलना करते हुए मॉडल शॉप का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जबकि मामला न्यायालय मे विचाराधीन है।