हमीरपुर: एसपी के निर्देश पर CO सदर के पर्यवेक्षण मे पुलिस परेड ग्राउंड मे पुलिस कर्मचारियो को दंगा निरोधी उपकरणो का कराया अभ्यास
क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को दंगा निरोधी उपकरणों जैसे एन्टी राइट गन, अश्रुगैस के गोले, लेग गार्ड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा उनको चेक करते हुए अल्प समय में इन उपकरणों से सुसज्जित होकर दंगा नियन्त्रण करने का अभ्यास कराया गया।