हमीरपुर: चंद्रपुरवा में हाइटेंशन लाइन में काम कर युवक करंट की चपेट में आकर खम्भे से गिरा, कानपुर ले जाते समय रास्ते मे हुई मौत
सुमेरपुर क्षेत्र के चन्द्रपुरवा मौजा में नलकूप की हाईटेंशन लाइन को ठीक करते समय एक प्राइवेट कर्मी करंट की चपेट में आकर खंभे से गिर गया। जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य के लाया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर कानपुर ले जाते समय इसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं।