हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में हाईवे सहित स्टेट हाईवे में संचालित हो रहे अवैध टैंपो स्टैंड राहगीर परेशान
सुमेरपुर कस्बे के मध्य से नेशनल हाईवे 34 के साथ स्टेट हाईवे सुमेरपुर पैलानी मार्ग गुजरता है। इन दोनों मार्गों में कस्बे के अंदर आधा दर्जन स्थानों पर अवैध टेंपो स्टैंड संचालित हैं। दिनभर सैकड़ो टेंपो इन स्थानों पर धमाचौकड़ी मचाते हैं। नेशनल हाईवे सहित स्टेट हाईवे के ऊपर बने इन अवैध टेंपो स्टैंड में टेंपो के खड़े होने से जाम का झाम पैदा हो जाता है।