हमीरपुर: मौदहा में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जुमे की नमाज व आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत किया गया भ्रमण
16 फरवरी को एएसपी हमीरपुर, एसडीएम मौदहा व सीओ मौदहा के द्वारा मौदहा पुलिस बल के साथ कस्बा मौदहा में जुम्मे की नमाज व आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमण किया गया। इस दौरान कस्बा मौदहा के दुकानदारों, व्यापारियों से वार्ता की गई तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।