जालोर में दूसरे दिन 68 उम्मीदवारों ने 88 नामांकन भरे : कांग्रेस-बीजेपी की लिस्ट आने का इंतजार, अब सोमवार को दाखिल होंगे पर्चे। जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों के लिए दूसरे दिन शनिवार को अब तक 68 उम्मीदवारों ने 88 नामांकन भरे हैं। कल रविवार होने से नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे। सोमवार को फिर से प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि भाजपा और कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जालोर नगर परिषद और आहोर व सायला नगर पालिका में पहले चरण में मतदान होगा। जबकि भीनमाल और सांचौर नगर पालिका में दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा। जालोर नगर परिषद के वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन जालोर एसडीएम मनोज के समक्ष लिए जा रहे हैं।
Jalor, Jalor | Aug 29, 2026