गोड़ीजी क्षेत्र की महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग : जालोर शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित गोड़ीजी क्षेत्र में शनिवार को महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना था कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।