खनन परियोजना के विरोध में 12 गांवों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान : सिरोही/पिंडवाड़ा के कमलेश मेटा कास्ट की प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध में चार ग्राम पंचायतों के 12 गांवों के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ऐलान किया कि परियोजना निरस्त होने तक पंचायती राज के सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे और मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे। ग्रामीणों ने नेताओं के गांवों में प्रवेश का भी विरोध करने की बात कही। बैठक में परियोजना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश नजर आया।
ग्रामीण सोमवार को कलेक्टर से मिलकर परियोजना से जुड़ी अब तक की जांच, प्रगति और समीक्षा रिपोर्ट की जानकारी मांगेंगे।
Jalor, Jalor | Aug 31, 2026