नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जिले के 5 नगर निकायों में शनिवार को 302 उम्मीदवारों ने भरे 370 नामांकन : जालोर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए जिले के 5 नगर निकायों के 165 वार्डों के लिए शनिवार को 302 उम्मीदवारों ने 370 नामांकन भरे। शनिवार को नगर पालिका आहोर में 58 नामांकन, नगर पालिका भीनमाल में 116 नामांकन, नगर परिषद जालोर में 88 नामांकन, नगर पालिका सांचौर में 74 नामांकन व नगर पालिका सायला में 34 नामांकन भरे गये।