तोकापाल: कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मनाया गया डॉक्टर्स डे
डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच) में मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ ने चिकित्सकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर्स की सेवाओं के प्रति आभार माना और खुशियां मनाई।