गढ़वा: अस्तित्व की लड़ाई के लिए उलगुलान होगा : मिथिलेश ठाकुर
Garhwa, Garhwa | Aug 14, 2026 खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में शुक्रवार को कल्याणपुर स्थित आवास पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर झारखंड के संवैधानिक एवं आर्थिक अधिकारों को सीमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल टैक्स या राजस्व की नहीं, बल्कि झारखंड के अस्तित्व, अधिकार और संघीय ढांचे की रक्ष