*ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल रेहला में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस* 🇮🇳
*नमस्कार आप देख रहे हैं झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ रेहला पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, रेहला में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक अमित सिंह और उप निदेशक नीलम सिंह द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि एवं फाउंडर श्री उमेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने भाषण, स्वागत नृत्य, स्वतंत्रता सेनानी फैंसी ड्रेस, देशभक्ति गीत, नाटक "फ्रीडम की कहानी" और कश्मीरी व सांस्कृतिक नृत्यों से सबका मन मोह लिया। प्रेरणा, अलीना, आयत, शिविका, सिद्धि, अंकुश, प्रियंका सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
निदेशक बाबुल सर ने एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी नज़रूदिन नूरी, डॉ. डी.पी. शुक्ला सहित गणमान्य लोग और प्राचार्य मनीष पांडेय के नेतृत्व में सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
*जय हिन्द!*
Garhwa, Garhwa | Aug 16, 2026