झालरापाटन: चाकू दिखाकर लूट की कोशिश के आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने दो आरोपियों से बाइक और चाकू बरामद किए
झालरापाटन सदर थाना पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश के मामले में दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से बाइक और चाकू बरामद किया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सुनेल थाना क्षेत्र के मालपुरा गांव निवासी दिलीप सिंह राजपूत ने झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में बयान दिया था।