पोड़ैयाहाट: धर्मोडीह पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त ASI वीरांची साह को भावभीनी विदाई दी गई
धर्मोडीह स्थित पुलिस लाइन में सोमवार की संध्या सेवानिवृत्त ASI वीरांची साह को भावभीनी विदाई दी गई।पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया गया और कुछ उपहार भी दिए गए। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।मौके पर एसपी मुकेश कुमार ,एसडीपीओ आकाश भारद्वाज, डीएसपी सिटी जेपीएन चौधरी समेत कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे