सरदारशहर: वार्ड 35 के 25 वर्षीय युवक ने घर से टैक्सी लेकर निकला, वापस नहीं लौटा, पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
वार्ड 35 निवासी सफि मोहम्मद पुत्र रमजान स्या काजी ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरा 25 वर्षीय पुत्र मुबारीक टैक्सी चलाता है। 19 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे मेरा पुत्र मुबारीक घर से टैक्सी लेकर बाजार जाने का का कर गया था जो शाम तक घर वापस नहीं आया। उसके बाद हमने उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो बंद आ रहा है। हमने मुबारिक को इधर-उधर तलाश किया लेकिन पता नही चला है।