गिरिडीह: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बरनवाल ने शनिवार को 3 बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।