ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग को पर्ची में पैसे डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. बुजुर्ग को बातों में उलझा कर दो युवक उसे सूनी गली में ले गए और पैसे डबल करने का झांसा देकर बुजुर्ग प्रहलाद गर्ग से उनकी अंगूठी उतरवाली और कहा की अंगूठी के बदले में अभी ₹35000 बुजुर्ग को देंगे. और उन रुपयों को भी डबल कर सकते हैं. बुजुर्ग दोनों ठगों के झांसे में आ गया और अपनी अंगूठी उतार कर दे दी. इस दौरान दोनों युवक मौके से भाग निकले. बुजुर्ग की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जयराज कुबेर,एडिशनल एसपी,ग्वालियर ने दी जानकारी
#gwaliornews #newsimpact #gwaliorpolice #crimenews #gwalior