Public App Logo
BPSC टीचर की बेटे के सामने गोली मारकर हत्या:लड़का बोला- पापा ने पिस्टल निकाली और कहा आज सारा खेल खत्म कर दूंगा पूर्णिया में पति ने 9 साल के बेटे के सामने पत्नी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान शालिनी के रूप में हुई है। शालिनी BPSC टीचर थी। वो अररिया जिले के रानीगंज में सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। कॉलेज चौक के पास अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। आरोपी पति राजकुमार कॉपरेटिव बैंक में काम करता है। घटना के बाद राजकुमार मौके से फरार हो गया। वारदात के. हाट थाना क्षेत्र की है। इस दर्दनाक वारदात का खुलासा मृतका के 9 वर्षीय बेटे के बयान से हुआ, जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी है। मृतका के मामा गौरी शंकर ने बताया कि भांजे ने फोन कर रोते हुए हादसे की जानकारी दी। रविवार को मम्मी-पापा के बीच किसी बात पर बहस हो रही थी। तभी गुस्से में आकर पापा ने कहा कि ‘आज सब खेल खत्म कर देते हैं’ उसके बाद पापा ने पिस्टल निकालकर मम्मी पर गोली चला दी। गोली लगते ही मम्मी लहूलुहान होकर गिर पड़ीं और पापा पिस्टल लेकर भाग गए। - Bihar News