लखीसराय: लखीसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
बुधवार अपराह्न 12:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात में बड़ी पुलिस पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती दल ऑडी तथा डायलॉग ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की जांच की गई. रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सतर्कता बरतने को लेकर निर्देश दिया गया.