गुरूर: ग्राम तार्री में पिकअप वाहन से डिस्क सहित अतिरिक्त टायर की हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Gurur, Balod | Jul 5, 2026 क्षेत्र मे लगातार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटर गाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है। शिकायतो के बाद भी इस दिशा मे कार्यवाही नहीं होने से क्षेत्रवासियों मे आक्रोश देखा जा रहा है। NH 930 ग्राम तार्री मे इस तरह घटना के बाद पीड़ित उमेश कुमार ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से चौक चौराहा मे सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा रात्रि में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।