फिरोज़ाबाद: योगी जी, सरकारी आठ फुट गली पर अवैध कब्जा, जिले के अधिकारियों की नहीं हो रही सुनवाई, कब्जामुक्त कराने की उठाई आवाज
थाना उत्तर क्षेत्र जलेसर रोड शनिदेव मंदिर के पास वहां के क्षेत्रीय नागरिक बंटी, वर्मा जी द्वारा रविवार सुबह सात बजे करीबन अपने बयान में आरोप लगाया गया कि उक्त स्थान पर गली 16 फुट है आठ फुट गली पर अवैध कब्जा है जिसको लेकर तहसील सदर में शिकायत दी जा चुकी है परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी हमारी नहीं सुन रहे हैं हम मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाते हैं।