नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में अध्यक्ष नीतू यादव ने सोमवार को आमजन से भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिन पर नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।