🔹 कलेक्टर के निर्देश पर मूंग भंडारण केंद्रों का भौतिक सत्यापन जारी, एसडीएम नर्मदापुरम ने वेयरहाउसों का किया निरीक्षण
➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विगत वर्षों में उपार्जित मूंग के सुरक्षित भंडारण का सत्यापन करने के उद्देश्य से जिलेभर में भंडारण केंद्रों एवं वेयरहाउसों का निरीक्षण अभियान जारी है। संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में गठित संयुक्त जांच दल द्वारा विभिन्न उपखंडों में भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम नर्मदापुरम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त जांच दल के साथ अनुविभाग नर्मदापुरम अंतर्गत सांवलखेड़ा स्थित सफल एग्रोटेक वेयरहाउस में संचालित मूंग उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वर्ष 2025-26 में भंडारित मूंग का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त जांच दल द्वारा डोलरिया स्थित कार्तिकेय वेयरहाउस एवं पालीवाल वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारित मूंग की उपलब्धता, अभिलेखों एवं वास्तविक स्टॉक का मिलान कर आवश्यक जांच की गई। इसी प्रकार तहसीलदार अंकित मौर्य द्वारा संपदा वेयरहाउस ग्राम उन्द्राखेड़ी तहसील नर्मदापुरम ग्रामीण में मूंग उपार्जन और पूर्व वर्ष की मूंग खरीदी स्टॉक का सत्यापन किया गया।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh