🔹मूंग उपार्जन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, स्लॉटों के दुरुपयोग और रिसर्कुलेशन पर होगी कड़ी कार्रवाई
🔹एसडीएम सिवनी मालवा ने व्यापारियों एवं समिति प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
➡️मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर जारी मूंग उपार्जन के दौरान पूर्व में भंडारित मूंग के रिसर्कुलेशन पर प्रभावी रोक लगाने तथा वास्तविक किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में जिले के सभी अनुविभागों में विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं, जो उपार्जन केंद्रों पर सतत निरीक्षण एवं निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम सिवनी मालवा श्री विजय राय ने व्यापारियों एवं उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा निर्धारित उपार्जन नीति एवं कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप ही किसानों से मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में एसडीएम ने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में किसानों के स्लॉट का दुरुपयोग कर पूर्व में खरीदी गई अथवा अवैध रूप से भंडारित मूंग को उपार्जन केंद्रों पर बेचने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई बिचौलिया, व्यापारी अथवा अन्य व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए मैदानी स्तर पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh