हसनपुर: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पांच घंटे बाद हुई शिनाख्त, वह छह बहनों का इकलौता भाई था
सैदनगली के लालापुर-छपना मार्ग पर बड़ के मोड़ के पास सड़क से करीब 150 मीटर दूर कीकर के जंगल में बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। करीब पांच घंटे बाद मृतक की पहचान।