सोरांव: मऊआइमा इलाके के राम नगर गंसियारी गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप ट्रक में घुसने से चालक की मौके पर मौत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के रामनगर गंजियारी स्थित नेशनल हाईवे पर बेकाबू पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई। गुरुवार सुबह टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक गाड़ी के केबिन में ही फंस गया। गाड़ी का स्टेयरिंग से उसके सीने और पेट में चोट आ गई। जिससे चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जनपद प्रतापगढ़ के सदर कोतवाली अंतर्गत जोगीपुर के निवासी अर्जुन मौर्य (50) के रूप में हुई।