सादाबाद: सादाबाद-जलेसर रोड पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई ईको कार, बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत
कुरसंडा और गुरसौटी क्षेत्र के तीन व्यक्ति एक बाइक से जा रहे थे। जलेसर रोड पर एक ईको कार का अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। बाइक कार के नीचे फंस गई और तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान एक घायल मुन्नालाल की मौत हो गई।