निज़ामाबाद: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रास्ते में 4 दिन से जलभराव, मरीजों को आवागमन में हो रही परेशानी
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आने-जाने वाले मार्ग पर पिछले चार दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है ।