पिपरई: पिपरई में दशहरे पर निकला मां बिजासन माता का चमत्कारी डोला
पिपरई में दशहरे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मां बिजासन माता का पारंपरिक डोला निकाला गया। मान्यता है कि यह चमत्कारी डोला भक्तों के घर भेंट लेने के बाद स्वयं आगे बढ़ता है। डोला अपनी इच्छा से नगर भ्रमण करता है। इस दौरान डोला नगर के मुख्य मार्गों से निकला।