जगाधरी: छछरौली थाने के अंतर्गत एक गांव की महिला ने जबरदस्ती अपनी कार में बिठाने व कपड़े फाड़ने का युवक पर लगाया आरोप, मामला दर्ज
महिला ने बताया कि जब वह घर लौट रही थी एक युवक के द्वारा जबरदस्ती उसे अपनी कार में बिठाने की कोशिश की गई। उसने विरोध किया तो उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद उसने इसकी लिखी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई को शुरू किया है।