जगाधरी: हरबंसपुरा में पति के साथ युवक के द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पत्नी ने थाने में की शिकायत
हरबंसपुरा की ज्योति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पति राकेश के साथ कृष्णा नामक व्यक्ति के द्वारा मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को देकर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई को शुरू किया है।