जगाधरी: मनोकामना मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के मौके पर हवन यज्ञ का हुआ आयोजन, नगर पालिका की चेयरपर्सन रहीं मुख्य अतिथि
हर साल की तरह इस साल भी साढौरा के मनोकामना मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रही। हवन यज्ञ में हिस्सा लेने के बाद आए हुए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के अंदर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसे सभी ने मिलकर ग्रहण किया।