जगाधरी: लोगों से मोबाइल व पैसे छीनने वाले हमीदा के रहने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल के साथ सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोगों से अपनी मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ पैसे व सामान छीने वाले एक आरोपी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर कोर्ट में पेशकर आगामी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया किसके एक अन्य साथी की पुलिस को तलाश है यह अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। पकड़ा गया आरोपी वैसे उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।