जगाधरी: रसूलपुर गांव में पीर साहब की दरगाह पर वार्षिक भंडारे का किया गया आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
रसूलपुर गांव में बनी पीर साहब की दरगाह हरियाणा ही नहीं हिमाचल पंजाब के साथ अन्य राज्यों में भी जानी जाती है। दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर यहां पर अपने परिवार की सुख शांति की कामना करते हैं। आज वार्षिक का आयोजन पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कव्वालियों का आनंद लेते हुए भंडारे को भी ग्रहण किया।