कुंडा: कुंडा के ताजपुर चौराहे से बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना कुंडा पुलिस ने हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी सत्यम सोनकर को ताजपुर चौराहे से बुधवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अपने स्थान पर कौशांबी निवासी जयप्रकाश मिश्रा को सॉल्वर के रूप में बैठाया था। पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।