कुलपहाड़: सुगिरा में धूमधाम से निकली जलविहार शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने महोत्सव का आनंद लिया
सुगिरा गांव में एक दिवसीय जलविहार महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव के दौरान भगवान धनुषधारी, राम-जानकी और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को भव्य विमानों में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में घोड़े और ऊंट शामिल रहे, जबकि विभिन्न धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।