मनोहरथाना: रवास्या पटवार मंडल में प्रशासन ने 461 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
पटवार मंडल रवास्या में लगभग 461 बीघा चारागाह भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। ग्रामवासियों के प्रार्थना पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तहसीलदार माधोलाल बैरवा के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाया।