Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
iammahesh
BREAKING प्रशांत किशोर ने पटना के करबिगहिया इलाके में अपहरण के एक मामले में प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और जाम खुलवाया। #viralpost #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #venezuela
Terhagachh, Kishanganj
| Jul 8, 2026
#viralpost
#viralreels
#viralreelschallenge
#viralchallenge
#venezuela
MORE NEWS
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र परिसर में टीबी मरीजों के बीच खाद्य सामग्रीह वितरण किया गया समाजसेवी द्वारा मौजूद रहे स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी प्रमोद कुमार,अजय कुमार साह, के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #videogames #newyork #2026Goals
Terhagachh, Kishanganj | Jul 26, 2026
टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झुनकी मुसहरा पंचायत वार्ड नंबर 09 में अचानक आग लग जाने से ललित कुमार सिंह।पूजनेश्वार सिंह का घर जलकर राख, जानकारी अनुसार दिनांक 25-07-2026 को रात्रि करीब 11बजे अचानक घर में आग लग जाने से दो व्यक्ति का घर जल कर राख हो गया है जिसमें घरेलू सामान के साथ 2 मवेशी जल गया है, जिसकी जानकारी जेदयू प्रखंड अध्यक्ष सह समिति सदस्य शाहिद आलम #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #vacaciones #newyork #2026Goals
Terhagachh, Kishanganj | Jul 26, 2026
सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में हुआ लाइव प्रसारण किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 25.07.2026 को खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में जिला पदाधिकारी, किशनगंज श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय के साथ एडीएम आपदा प्रबंधन मो. उमैर, एडीएम विभागीय जांच, श्री चंदन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-वरीय कोषागार पदाधिकारी, श्री कुंदन कुमार सिंह, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी, श्रीमती अंकिता कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्रीमती श्रीति कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। लाइव प्रसारण के दौरान राज्य सरकार के विगत 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से विभिन्न उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। लाइव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा विशेष रूप से सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का संचालन, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ, नए राशन कार्ड का निर्माण, सहयोग शिविर का आयोजन तथा प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों, पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत वय वंदना योजना, प्रगति यात्रा एवं समृद्धि यात्रा के अंतर्गत शिलान्यास की गई योजनाओं की प्रगति, पर्यटन, उद्योग, निवेश एवं रोजगार सृजन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। *किशनगंज जिले की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन* राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरांत श्री कुंदन कुमार सिंह, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं जिले की प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन कराया गया। वीडियो के माध्यम से किशनगंज जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया। *उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों एवं प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित* कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों, उद्यमियों, खिलाड़ियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग के अंतर्गत श्री शिवम राज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, दिघलबैंक; श्री चंदन कुमार दास, किसान सलाहकार, पंचायत मटियारी, प्रखंड टेढ़ागाछ; श्री मंजर अनीश, कृषि समन्वयक, ग्राम पंचायत मोतीहारा तालुका, प्रखंड किशनगंज तथा श्रीमती ललिता कुमारी, किसान, ग्राम चपाती, पंचायत डुमरिया, प्रखंड ठाकुरगंज को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत रविशंकर कुमार, STLS, कोचाधामन एवं टेढ़ागाछ; सुश्री चित्रलेखा चौधरी, CHO, ठाकुरगंज; श्रीमती करुणा कुमारी, एएनएम, बहादुरगंज; श्रीमती श्यामा कुमारी, स्टाफ नर्स, सदर अस्पताल किशनगंज; श्री अभिषेक आनंद, CSC VLE; डॉ. राहुल कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल किशनगंज; डॉ. अवनी राज, शिशु रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल किशनगंज; डॉ. स्वाति कुमारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल किशनगंज तथा डॉ. अविनाश राय, DEO-सह-प्रभारी UDID समन्वयक, सिविल सर्जन कार्यालय, किशनगंज को सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत भानु प्रताप यादव, कुश्ती खिलाड़ी; सुश्री श्रुति दास, क्रिकेटर तथा मो. दानिश अहमद, प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया। जीविका के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती द्रोपती देवी, श्रीमती आराध्या कुमारी, श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती अंजीफ बेगम, श्रीमती फूलों देवी, श्रीमती रीता देवी, श्रीमती कविता कुमारी, श्रीमती सीपी कुमारी, श्री सामंत कुमार, श्रीमती मुसम्मा अंजुम, श्रीमती चंदा देवी, श्रीमती सीमा देवी एवं श्रीमती मुन्नी कुमारी को सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत अभिनय कुमार सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत डूबनोची, प्रखंड पोठिया को सम्मानित किया गया। नगर परिषद, किशनगंज के अंतर्गत सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मी प्रमोद मल्लिक, श्रीमती प्रमिला देवी एवं श्रीमती रेखा देवी को सम्मानित किया गया। उद्योग विभाग के अंतर्गत मकसूद आलम, उद्यमी—डिटर्जेंट पाउडर निर्माण, किशनगंज को सम्मानित किया गया। *इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान* कार्यक्रम के दौरान बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में गायत्री कुमारी (कला संकाय), नाजमीन प्रवीण (कला संकाय), रौनक प्रवीण (वाणिज्य संकाय), शम्स तबरेज (विज्ञान संकाय), मो0 नोनीहाल (विज्ञान संकाय), रंजीत कुमार एवं गौतम भगत शामिल रहे। जिला पदाधिकारी द्वारा बहादुरगंज एवं कोचाधामन प्रखंड के कुल 23 लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। इस अवसर पर बुद्धिन हेम्ब्रम, जुबा सोरेन, लुदगी हेम्ब्रम, दुलो देवी, मरंगमई, दीपक टुडू, वोदिना हांसदा, कुंती कुमारी सहित अन्य लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों, उद्यमियों, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा जिले के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया। ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में व्यापक स्तर पर किया गया। विभिन्न निर्धारित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक लाइव प्रसारण देखा और राज्य सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों से अवगत हुए। #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #videogames #newyork #2026Goals
Terhagachh, Kishanganj | Jul 25, 2026
किशनगंज,स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित किशनगंज जिले में आज दिनांक 25-07-2026 को नई सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कार्यों की सराहना के साथ-साथ जनसेवा के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा भी है।जिला स्वास्थ्य समिति, किशनगंज की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पांच स्वास्थ्यकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इनमें टीबी उन्मूलन, टेलीमेडिसिन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव तथा सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में योगदान देने वाले कर्मी शामिल हैं। टीबी उन्मूलन में बेहतर प्रदर्शन के लिए एसटीएलएस रविशंकर कुमार सम्मानित टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री रविशंकर कुमार, एसटीएलएस (कोचाधामन एवं टेढ़ागाछ) को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बेहतर कार्य किया गया। उपलब्धि के तौर पर टीबी डीबीटी में 100 प्रतिशत, टीपीटी में 100 प्रतिशत तथा डिफरेंशिएट टीबी केयर में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। टीबी मरीजों की पहचान, उपचार एवं फॉलोअप को प्रभावी बनाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना गया। टेलीमेडिसिन सेवा में 3505 परामर्श, सीएचओ चित्रलेखा चौधरी को मिला सम्मान ठाकुरगंज की सीएचओ सुश्री चित्रलेखा चौधरी को टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने जुलाई 2025 से जून 2026 तक कुल 3505 टेली-परामर्श उपलब्ध कराए। टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श से जोड़ने में उनके प्रयास की सराहना की गई। टीकाकरण में 126 प्रतिशत उपलब्धि, एएनएम करुणा कुमारी सम्मानित बहादुरगंज की एएनएम श्रीमती करुणा कुमारी को पूर्ण टीकाकरण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने 126 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण की उपलब्धि हासिल की, जबकि अप्रैल से जून 2026 की अवधि में यह उपलब्धि 124 प्रतिशत रही। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने और बच्चों को समय पर टीके उपलब्ध कराने में उनके कार्य को उल्लेखनीय माना गया। सदर अस्पताल में 1128 प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्स श्यामा कुमारी को सम्मान सदर अस्पताल किशनगंज की स्टाफ नर्स श्रीमती श्यामा कुमारी को प्रसव कक्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। उनके द्वारा कुल 1128 प्रसव कराए गए। सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और प्रसव के दौरान माताओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनके योगदान की सराहना की गई। सामुदायिक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग व परिवार नियोजन में उत्कृष्ट योगदान भाग बेटा, विशनपुर, कोचाधामन की आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेणु भारती को उत्कृष्ट सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने 454 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 100 प्रतिशत टीकाकरण, 8 महिला नसबंदी तथा 1 एनएसवी कराने में योगदान दिया। साथ ही उनके क्षेत्र में गृह प्रसव की संख्या शून्य रही। यह उपलब्धि सुरक्षित मातृत्व, परिवार नियोजन तथा टीबी उन्मूलन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान स्वास्थ्य व्यवस्था को देगा नई ऊर्जा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सम्मानित स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की सफलता केवल संसाधनों और व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर लागू करने वाले कर्मियों की मेहनत, संवेदनशीलता और समर्पण से सुनिश्चित होती है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी न केवल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।उन्होंने कहा कि जनता को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मी को इसी भावना के साथ कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों की सराहना से उनमें उत्साह बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्रक्रिया को और गति मिलेगी। सम्मान पुरस्कार नहीं, जनसेवा की जिम्मेदारी को और मजबूत करने का संदेश सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किए गए कर्मियों की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि जिले में स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी उन्मूलन से लेकर टीकाकरण, टेलीमेडिसिन, सुरक्षित संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन तक, स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करने वाले कर्मियों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करते हुए आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। District Kishanganj Bihar Health Department Dilip Jaiswal Bihar Education Department Kishanganj Police JEEVIKA Bihar BJP Bihar Bihar JDU Dr Md Jawaid
Terhagachh, Kishanganj | Jul 25, 2026
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत नीट पेपर लीक मामले में छात्रों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।साथ ही परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग रख #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #newyork #2026Goals
Terhagachh, Kishanganj | Jul 25, 2026